फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना एसएमएस कंबाइन मशीन हो जब्त : एसडीएम

Tue, 28 Oct 2025 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय ने सोमवार को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने धान की फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि इस समय धान की फसल की कटाई चल रही है। जो भी किसान कंबाइन मशीन से फसल की कटाई करवाए वह ध्यान रखे कि मशीन पर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम (एसएमएस) जरूर लगा हो। इस दिशा में निगरानी के लिए ग्रामस्तर पर कमेटियां गठित की गई हैं।
अगर कोई भी कंबाइन बिना एसएमएस के फसल की कटाई करती हुई पाई गई तो उसे जब्त किया जाएगा। एसडीएम ने कहा कि किसान रोटावेटर और सुपर सीडर से फसल के बचे अवशेषों को खेत में ही जुटवाएं। बैठक में सहायक कृषि अभियंता नवीन हुड्डा, उप मंडल कृषि अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, कनिष्ठ अभियंता संदीप व तकनीकी सहायक विपिन सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें