फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: स्वतंत्रता दिवस पर रोहतक में ध्वजारोहण करेंगे सीएम

Fri, 08 Aug 2025 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस का राज्यस्तरीय समारोह रोहतक में मनाया जाएग। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। इस बार मधुबन हरियाणा पुलिस प्रशिक्षण अकादमी का बैंड समारोह की शान बढ़ाएगा। राज्यस्तरीय समारोह के दृष्टिगत सभी तैयारियां पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

राजीव गांधी खेल स्टेडियम के मैदान में 15 अगस्त को राज्यस्तरीय भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। समारोह से पहले सीएम महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय परिसर स्थित राज्यस्तरीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देंगे।
शहीद स्मारक से राजीव गांधी खेल स्टेडियम में होने वाले समारोह में पहुंचकर सीएम ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद खुली जीप में सवार होकर परेड में शामिल टुकड़ियों की सलामी लेंगे। इस वर्ष परेड में करनाल के मधुबन स्थित पुलिस प्रशिक्षण अकादमी की महिला व पुरुष की प्लाटून के अतिरिक्त गृहरक्षी, लड़कों व लड़कियों की एनसीसी की प्लाटून एवं स्काउट एंड गाइड की प्लाटून शामिल होंगी।
विज्ञापन

उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का 13 अगस्त को सुबह 9 बजे फुल ड्रेस रिहर्सल किया जाएगा। इसमें समारोह के प्रतिभागियों की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें