सांपला में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में कोच व शिक्षकों के साथ खो खो की विजेता टीम।
रोहतक। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से भिवानी रोड राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय रंगोत्सव-2025 का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक और जिला परियोजना समन्वयक बिजेंदर हुड्डा रहे। जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक ने कहा कि ऐसे आयोजन शिक्षकों को अपनी रचनात्मकता और कलात्मकता प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करते हैं, जो शिक्षा प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाता है।
कार्यक्रम में 29 शिक्षकों ने भाग लिया और अपनी-अपनी कला क्षेत्रों जैसे गायन, नृत्य, दृश्य कला, थिएटर-ड्रामा व इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम का मूल्यांकन महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने किया गया। इसमें डॉ. गुलाब सिंह, डॉ. उषा रानी, डॉ. आनंद शर्मा वे डॉ. पवन मल्होत्रा शामिल रहे।