फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे भाई गुलशन खट्टर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम, बोले- मृत्यु अटल, टाली नहीं जा सकती

विज्ञापन
पुरानी आईटीआई स्थित शहीद मदन लाल धींगड़ा कम्यूनिटी सेंटर में आयोजित शोक सभा में अपने भाई गुलशन ख?
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल का कहना है कि मृत्यु अटल है। इसे टाला नहीं जा सकता। सुख-दुख तो संभावित प्रक्रिया है। बुधवार को मुख्यमंत्री अपने छोटे भाई स्व. गुलशन खट्टर की शोक सभा में बोल रहे थे।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि उन्हें अपने भाई की विदाई का गम है, दूसरी तरफ लोगों का प्यार है। समस्त समाज को वे अपना परिवार मानते है। मृत्यु के बाद आत्मा नए शरीर में प्रवेश करती है। बचपन, जवानी व बुढ़ापा जीवन का चक्र है। इस पूरे चक्कर से समाज बंधा हुआ है। वहीं, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि गुलशन को किसानी से बेहद लगाव था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि गुलशन संतोष भाव के थे। सांसद डॉक्टर अरविंद शर्मा ने कहा कि गुलशन सच्चे नेकदिल इंसान व सादगी के प्रतीक थे। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि गुलशन ने सदा साधा जीवन व्यतीत किया।
संत थे गुलशन : विजयवर्गीय
वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जब सबसे ईमानदार मुख्यमंत्री को लेकर बात चलती है तो सबसे पहले सीएम मनोहर लाल का नाम आता है। सीएम के छोटे भाई गुलशन खट्टर भी संत का जीवन जीते थे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह व पार्टी की तरफ से स्व. गुलशन खट्टर को नमन करता हूं।
विज्ञापन

.........
पार्क में किया सीएम ने पौधरोपण
सुबह करीब 11 बजे सीएम मनोहर लाल हेलीकॉप्टर से रोहतक पहुंचे। सर्किट हाउस में थोड़ी देर रुकने के बाद ओल्ड आईटीआई स्थित पार्क में अपने भाई की याद में पौधरोपण किया। इसके बाद सीएम शोक सभा में पहुंचे और श्रद्धांजलि देने आए लोगों का आभार व्यक्त किया।
ये पहुंचे श्रद्धांजलि देने
श्रद्धांजलि सभा में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री रविंद्र राजू, विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह, कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल, सहकारिता मंत्री बनवारीलाल, मंत्री कमलेश ढांडा, सांसद नायब सैनी, अस्थल बोहर मठ के गद्दीसीन एवं सांसद बाबा बालक नाथ, जींद के विधायक कृष्ण मिढ्ढा, सीमा त्रिखा, सुभाष सुधा, विधायक जाकिर हुसैन, विधायक विनोद भयाना, विधायक भारत भूषण बतरा, विधायक शकुंतला खटक, गोपाल कांडा, मेयर मनमोहन गोयल, करनाल की मेयर रेनू बाला, चेयरमैन अरविंद यादव, पूर्व मंत्री कृष्ण पंवार, पूर्व मंत्री कविता जैन, पूर्व केंद्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया, पूर्व सांसद शादीलाल बत्रा, प्रदेश मीडिया संपर्क प्रभारी राजीव जैन, भाजपा के प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, शमशेर खरकड़ा, रामअवतार वाल्मीकि, भाजपा के प्रदेश कार्यालय सचिव गुलशन भाटिया, मुख्यमंत्री के ओएसडी भूपेश्वर दयाल, मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर राजकुमार कपूर, मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी अमरेंद्र सिंह, पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय बंसल, सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, डॉ केसी बांगड़, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी शमशेर खरक, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी तरुण सन्नी शर्मा, राजवीर आर्य, प्रदीप जैन, प्रतिभा सुमन, सोनाली फोगाट, विजय आर्य, पवन आहूजा, धीरज चावला, धर्मपाल मकड़ौली, रणबीर ढाका, भूषण चुघ, मनोज मक्कड़, गुलशन दुआ, जोगिंदर सैनी के अलावा संत समाज से स्वामी ज्ञानानंद महाराज, बाबा जतिंदर बाल सोढी, बाबा कालिदास, महंत कपिल पुरी, महंत करण पुरी व प्रीतम भयाना पहुंचे। इसके अलावा मंडलायुक्त पंकज यादव, एडीजीपी संदीप खिरवार, उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार, पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्रपाल, उपमंडलाधीश राकेश कुमार सैनी, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल भी श्रद्धांजलि सभा में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें