फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक पहुंचे CM नायब सैनी: केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- यमुना नदी का पानी करवाएं टेस्ट, झूठ आएगा सामने

Fri, 31 Jan 2025 12:22 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि यमुना नदी के पानी का हरियाणा और दिल्ली में टेस्ट करा लिया जाए, तो केजरीवाल का झूठ सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को रोहतक के जाट कॉलेज के मैदान में पहुंचे। जहां उन्होंने दीनबंधु सर छोटू राम की 144वीं जयंती समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सर छोटू राम के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का आयोजन जाट शिक्षण संस्था द्वारा किया गया, जहां मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। समारोह में शिक्षा, कृषि और सामाजिक सुधारों में सर छोटू राम की भूमिका पर चर्चा की गई।

विज्ञापन




रोहतक में शुक्रवार को जाट शिक्षण संस्था के प्रधान गुलाब सिंह धर्मान्तरण ने सीएम नायब सिंह सैनी का पगड़ी पहना कर स्वागत किया। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री और पूर्व सहकारिता मंत्री के साथ ही जाट शिक्षण संस्था से जुड़े 1500 से ज़्यादा प्रतिनिधि मौजूद हैं।
विज्ञापन

हरियाणा और दिल्ली में यमुना का पानी चेक करा लें, केजरीवाल का झूठ सामने आ जाएगा: CM नायब सैनी

मुख्यमंत्री नायब सैनी का कहना है कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 10 साल वोट लेने के बावजूद दिल्ली के लोगों को साफ पानी नहीं पिला सके। अब अपनी नाकामी छुपाने के लिए झूठ बोल रहे हैं। उनके पास इसके पक्के सबूत हैं। मुख्यमंत्री शुक्रवार को जाट शिक्षण संस्था में आयोजित सर छोटूराम जन्मोत्सव कार्यक्रम के बाद मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने यमुना के पानी की हरियाणा की सीमा में जांच करवाई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री भी दिल्ली में यमुना के बह रहे पानी का टेस्ट करवाएं। फिर मिलान करें। उन्होंने कहा कि केजरीवाल झूठ बोलकर दिल्ली के लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने यमुना को साफ करवाने का वादा किया था, लेकिन अपना एसटीपी तक साफ नहीं करवा सके। हरियाणा पर आरोप लगाकर वे अपनी नाकामी से बच नहीं सकते।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने जाट शिक्षण संस्था को 31 लाख का अनुदान देने की घोषणा की। कहा कि अभी बजट खत्म होने को है। नया बजट पास होने के बाद फिर संस्था में आएंगे और संस्था की सभी मांगों को पूरा किया जाएगा। गर्ल्स हॉस्टल के भवन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 करोड़ का बजट मंजूर करने के लिए पहले संस्था को 3 करोड़ रुपये जमा करवाने होंगे। ऐसा नियम मुझे बताया गया है। इसके बाद मंजूरी के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया जाएगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर व पार्टी नेता डॉक्टर आदित्य बतरा और जाट संस्था के गुलाब सिंह दिमाना भी मौजूद रहे। 

अनिल विज पर टाल गए मुख्यमंत्री सवाल, बोले विज हमारे नेता 
परिवहन मंत्री अनिल विज के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की तरह आंदोलन के सवाल को मुख्यमंत्री ने टालते हुए कहा कि विज हमारे नेता हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें