फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जवाहर नवोदय विद्यालय में आज से शुरू क्लस्टर स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी

Thu, 16 Jul 2026 08:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। नवोदय विद्यालय समिति जयपुर क्षेत्र के तत्वावधान में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में 17 और 18 जुलाई को दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसमें रोहतक क्लस्टर के तहत आने वाले राजस्थान, दिल्ली व हरियाणा के विभिन्न जवाहर नवोदय विद्यालयों के लगभग 142 विद्यार्थी भाग लेंगे। इनमें 65 से अधिक छात्राएं शामिल हैं। सभी विद्यार्थी अपने शिक्षक के साथ अपने वैज्ञानिक मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत करेंगे।
विद्यालय के प्राचार्य सुरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार की भावना और वैज्ञानिक सोच का विकास करना है। उन्होंने कहा कि रोहतक क्लस्टर के सभी नवोदय विद्यालयों की सक्रिय भागीदारी से यह आयोजन सफल और प्रेरणादायी सिद्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, नवाचार और रचनात्मकता को नई दिशा देगी और विकसित भारत के निर्माण में युवा वैज्ञानिकों की भूमिका को मजबूत करेगी। उन्होंने बताया कि विद्यालयों को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग से 23 लाख रुपये से अधिक मूल्य के विज्ञान अध्ययन संसाधन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें