14सीटीके06..पत्रकारों से बातचीत करते कॉन्फ्रेंस एसोसिएशन के राज्य प्रधान बलजीत जून। संवाद
रोहतक। क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी ने शनिवार को पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के कार्यालय में बैठक की। इसमें सर्वसम्मति से विधानसभा चुनाव में क्लर्क वोट फॉर 35400 पे-स्केल मुहिम चलाने का फैसला लिया।
एसोसिएशन के राज्य प्रधान बलजीत जून ने कहा, एसोसिएशन लिपिक वर्ग के हकों की लड़ाई लड़ रही है। सभी विभागों, बोर्डों, नगर निकायों और विश्वविद्यालयों के लिपिकीय कर्मचारी जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि लिपिक वर्ग अब सरकार की नाकामियों को लोगों तक पहुंचाएगा। सरकार के विश्वासघात का बदला चुनाव में वोट की चोट से लेगा। कहा, उसी दल को सपोर्ट करेंगे, जो हमारी मांगों को पूरा करने का ठोस आश्वासन देगा। मौजूदा सरकार ने लिपिक वर्ग के साथ घोर अन्याय किया है। लोकतंत्र में सभी की आवाज सुनी जाती है। कर्मचारी तो सरकार का ही एक हिस्सा है। लिपिक वर्ग अबकी बार आर-पार के मूड में है।