फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहायशी क्षेत्रों में दो से चार दिन में एक बार सफाई

विज्ञापन
राजीव गांधी स्टेडियम की तरफ जाने वाली सड़क पर लगा कूड़े का ढेर। संवाद
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 का परिणाम शनिवार को दिल्ली में घोेषित होगा। रोहतक नगर निगम को गारबेज फ्री सिटी अवॉर्ड भी मिलेगा। ये सम्मान की बात है मगर हकीकत काफी अलग है। सफाई कर्मियों के अभाव की वजह से नियमित सफाई तक नहीं हो रही है। सर्वेक्षण के तहत रिहायशी इलाकों में एक बार और व्यावसायिक में दो बार सफाई होनी चाहिए। सत्यता ये हैं कि रिहायशी इलाकों में ही दो से चार दिन के अंतराल में सफाई होती है।
विज्ञापन

नगर निगम को दिल्ली में स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के तहत गारबेज फ्री सिटी का अवॉर्ड मिलेगा। निगम अधिकारी सम्मान लेने के लिए दिल्ली के विज्ञान भवन जाएंगे। ये तब काफी अच्छा लगता जब हकीकत भी ऐसी होती। शहर के तमाम इलाकों में कूड़े के ढेर देखे जा सकते हैं। रिहायशी इलाकों में नियमित सफाई नहीं होती। पार्षद कंचन खुराना, कृष्ण सहरावत का कहना है कि उनके क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था भगवान भरोसे हैं क्योंकि सफाई कर्मी ही नहीं। औसतन दो से चार दिन के अंतराल में सफाई हो पाती है। शुक्रवार को सुखपुरा चौक के नजदीक कई जगह कूड़े के ढेरों पर आवारा जानवर विचरण करते दिखे। गोहाना चौक, टीबी अस्पताल, नया बस स्टैंड, नया बस स्टैंड, गांधी कैंप समेत कई जगह शुक्रवार को भी कूड़ा नहीं उठा।
विज्ञापन

6000 अंक और तीन श्रेणी
सिटीजन वाइस : 30 फीसदी कुल 1800 अंक
सर्विस लेवल प्रोग्रेस : 40 फीसदी कुल 2400 अंक
सर्टिफिकेट : 30 फीसदी कुल 1800 अंक
इन मानकों पर मिलेंगे अंक
डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, व्यावसायिक क्षेत्रों में इंतजाम।
प्रतिबंधित प्लास्टिक का भंडारण और बिक्री पर प्रतिबंध।
सूखा-गीला कचरा के निस्तारण की समुचित व्यवस्था पर।
सौ फीसदी डलाबघर खत्म, जीरो फीसदी डस्टबिन फ्री पर।
सफाई कर्मियों को संसाधन और सुविधाएं मुहैया कराने पर।
सफाई कर्मियों को पीपीई किट, ड्रेस, रैन कोट, दस्ताने, जूता व मास्क देने पर।
सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को हर माह पुरस्कृत किया या नहीं।
रोहतक का अब तक रहा प्रदर्शन
2016 में 288वीं
2017 में 295वीं
2018 में 89वीं रैंक, हरियाणा में दूसरा स्थान
2019 में 69वीं, हरियाणा में दूसरा स्थान
2020 में 35वीं, हरियाणा में दूसरा स्थान
शहर में जहां भी साफ-सफाई की व्यवस्था में कमी है, उसको जल्द पूरा किया जाएगा। कूड़े के ढेरों के इलाकों को चिह्नित करके टीम लगाई जाएगी।
- सुरेश कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें