फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कोहरे की चादर में लिपटा शहर, आज और गहराएगी धुंध

Thu, 28 Dec 2023 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। कोहरे की चादर बुधवार को शहर लिपटा रहा। ठंड व कोहरे के कारण जन जीवन अस्त-व्यस्त रहा। वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए। कोहरे के कारण दृश्यता शून्य मीटर होने के कारण बुधवार अलसुबह कंसाला गांव में दो निजी बसों की टक्कर हो गई। कोहरे की चादर 28 दिसंबर को और गहराएगी। ऐसे में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराएगी।
दिनभर सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। दोपहर के समय कोहरा कुछ कम हुआ। सुबह घने कोहरे के करण दृश्यता शून्य रही। ऐसे में वाहन चालकों के लिए सड़क पर चलना मुश्किल रहा। सुबह 10 बजे बाद शहरी इलाके में कोहरा कुछ कम होने से दृश्यता 10 से 20 मीटर की रही। शाम ढलते ही कोहरे की चादर फिर घनी होती चली गई। रात को कोहरा पूरी तरह छाया रहा। ऐसे में सड़क भी बड़ी मुश्किल से नजर आई। शून्य दृश्यता में घर के लिए आगे बढ़ना लोगों के लिए परेशानी भरा रहा। ओस की बूंदें बारिश की तरह टपकती दिखाई दीं। हालत यह रही कि चालकों को वाहन सड़क के एक ओर खड़े करने पड़े तो कई वाहन चालक हेड लाइट जलाकर सफर करने को मजबूर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 दिसंबर तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। धुंध 28 दिसंबर को सुबह से ही परेशानी का कारण बनी रहेगी। साथ ही रात के तापमान में गिरावट आएगी। इससे ठंड और बढ़ेगी। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 29 से 31 दिसंबर तक राज्य में बीच-बीच में आंशिक बादल छाने व हवा चलने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट व रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें