फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हरियाणा की बॉक्सर बेटियों के पंच से बरसा सोना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। उत्तर प्रदेश के नोएडा में बुधवार को हुई सातवीं सीनियर नेशनल महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रोहतक की बॉक्सर बेटियां छाई रहीं। इनके पंचों से सोना बरसा। चैंपियनशिप में 12 में 10 पदक हरियाणा की बेटियों के नाम रहे। इनमें से पांच पदक रोहतक की बेटियों ने जीते। चैंपियनशिप में जैस्मिन को सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज के अवाॅर्ड से नवाजा गया।
चमारिया की बहू स्वीटी बूरा ने 75-81 किलो से अधिक भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता
भगत सिंह स्टेडियम नोएडा में हुई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रुड़की की बेटी मीनाक्षी ने 45-48 किलोग्राम, ज्योति ने 50-52 किलोग्राम, शिक्षा ने 52-54 किलोग्राम, धामड़ की बेटी अनामिका ने 48-50 किलो भार वर्ग, हिसार की बेटी व रोहतक के चमारिया गांव की बहू स्वीटी बूरा ने 75-81 किलो से अधिक भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इन तीनों ने अपने प्रतिद्वंद्वी काे 5-0 से हराकर पदक जीता। इसके अलावा 45 किलो भार वर्ग में रिठाल की मंजू ने कांस्य पदक हासिल किया है।
विज्ञापन

जींद के जुलाना की सोनिया लाठर ने 54-57 किलो भार वर्ग, झज्जर की प्राची धनखड़ ने 60-63 किलो वर्ग, भिवानी की पूजा बोहरा ने 70-75 किलो, जैस्मिन ने 57-60 किलो, नूपुर श्योराण ने 81 से अधिक भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

चैंपियनशिप में बेटियों का 12 में 10 पदक जीतना हरियाणा के लिए गौरव की बात है। महिला बॉक्सर पंच के खेल में दम दिखाने लगी हैं। इस जीत से पूरे प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें