फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर मांग रहा अमरुत योजना के 350 करोड़ का हिसाब : बतरा

विज्ञापन
17सीटीके51..विश्वकर्मा पांचाल समाज कल्याण एवं धर्मशाला समिति के तत्वावधान में हुए धार्मिक कार्य
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। कांग्रेस के निवर्तमान विधायक भारत भूषण बतरा ने कहा, शहर के लोग भाजपा से अमरुत योजना के 350 करोड़ का हिसाब मांग रहे हैं। भाजपाई बताएं इतनी बड़ी राशि कहां खर्च हुई। सीवर व पानी की समस्या अब तक बरकरार है। बतरा मंगलवार को जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे।
बतरा ने कहा, भाजपा सरकार 10 साल के राज में लोगों की मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं कर सकी। कभी प्रॉपर्टी आईडी तो कभी प्रॉपर्टी टैक्स, पानी व सीवर की समस्या को लेकर कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते हैं। पोर्टल सिस्टम आम आदमी के गले की फांस बन चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही पोर्टल सिस्टम को बंद किया जाएगा। भाजपा सरकार ने रोहतक शहर को विकास के मामले में पीछे धकेल दिया है। शहर में सीवरेज व पानी की व्यवस्था को अपडेट करने के लिए अमरुत योजना के तहत साढ़े 300 करोड़ आए थे। भाजपा पूरे बजट का हिसाब नहीं दे पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब भी लोग गंदा पानी पीने को मजबूर है। सफाई व्यवस्था भी बदहाल है। हल्की बारिश से ही पूरा शहर जलमग्न हो जाता है। जनसंपर्क अभियान के दौरान आजादगढ़ के प्रधान युद्धवीर नरवाल भी कांग्रेस में शामिल हुए। वहीं, विश्वकर्मा पांचाल समाज कल्याण व धर्मशाला समिति के तत्वावधान में कांग्रेस नेता बलराज बल्ले की ओर से किए धार्मिंक कार्यक्रम में भी कांग्रेस प्रत्याशी ने शिरकत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें