फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कोहरे के आगोश में शहर, ठंड बरपा रही कहर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कोहरे ने सोमवार देर रात से ही दस्तक दे दी है। मंगलवार सुबह होते-होते कोहरा इतना घना छा गया कि दृश्यता शून्य हो गई। सुबह कोहरे की चादर इतनी घनी थी कि कुछ नहीं दिखाई दे रहा था। सड़कों पर वाहन रेंग-रेंगकर चलने को मजबूर हैं। एक तरफ जहां कोहरे से आम जनजीवन प्रभावित है तो वहीं दूसरी तरफ यह समय गेहूं और सरसों की फसल के लिए लाभदायक है, जिससे किसानों में खुशी है।
विज्ञापन

हल्की-फुल्की धुंध के बाद आखिरकार मंगलवार को कोहरे ने अपनी मौजूदगी का एहसास करा दिया। ठंड ने लोगों को पहले ही घर में दुबका रखा था कि अब कोहरे की एंट्री हो गई है। दृश्यता न के बराबर होने की वजह से दिन में वाहन चालक फॉग लाइट जलाकर चल रहे हैं। कोहरे में सबसे ज्यादा हादसे की संभावनाएं रहती हैं। ऐसे में सतर्कता ही बचाव है।
इधर, किसानों में खुशी है। धुंध से गेहूं, सरसों और अन्य मौसमी फसलों के लिए संजीवनी है। खासकर, गेहूं की फसल के लिए धुंध बहुत लाभदायक है। गेहूं व सरसों को जिस पानी की जरूरत होती है वह कोहरे से पूरी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें