फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चिकित्सक बोले-डॉक्टरी पेशा जीवन देने वाला है, जान लेने वाला नहीं

विज्ञापन
38...डॉ. आरती साहु, आईएमए प्रधान रोहतक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। दिल्ली कार धमाके में मारा गया डॉ. उमर और विस्फोटक के साथ पकड़े गए आरोपियों में ज्यादातर डॉक्टर हैं। आतंकवादी गतिविधियों में डॉक्टरों की संलिप्तता को लेकर शहर के चिकित्सक वर्ग ने कड़ी निंदा की है।
दिल्ली में हुए धमाके के आरोपियों में जिस तरह डॉक्टराें के संलिप्त होने का मामला सामने आया है, इसको लेकर शहर के चिकित्सक वर्ग में रोष है। उन्होंने इस घिनौने कृत्य की निंदा करते हुए कहा कि डॉक्टरी पेशा जीवन देने वाला है, जान लेने वाला नहीं। ऐसे लोग डॉक्टर कहलाने के लायक नहीं।
विज्ञापन

-
फोटो:38
कार धमाके में कुछ चिकित्सकों की संलिप्तता से सारे डॉक्टरों को आंकना सही नहीं है। डॉक्टर का काम लोगों को जिंदगी देना है। पहलगाम अटैक के समय भी युद्ध की स्थिति बनने पर डॉक्टरों को मदद के लिए याद किया गया। हमारे लिए कोई समुदाय मायने नहीं रखता। इस मामले से सबक लेकर डॉक्टर के पद के दुरुपयोग पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
- डॉ. आरती साहु, आईएमए प्रधान रोहतक

फोटो: 39
राष्ट्र विरोधी कार्यों में चिकित्सकों का नाम दुर्भाग्यपूर्ण है। चिकित्सकों को भगवान का दर्जा दिया जाता है। इस तरह की मानसिकता रखने वाले चिकित्सक कहलाने लायक नहीं हैं। कोरोना के समय चिकित्सक अपनी जान खतरे में डालकर मरीजों के उपचार में लगे रहे।
- डॉ. दिनेश मलिक, नागरिक अस्पताल

फोटो: 41
दिल्ली कार धमाके में संलिप्त पाए गए लोगों को चिकित्सक कहना उचित नहीं है। इनके कारण सारे चिकित्सक वर्ग को गलत आंकना गलत होगा। ऐसे शरारती तत्वों के कारण समाज में चिकित्सकों पर सवाल खड़े करना सही नहीं है। डॉक्टर हमेशा लोगों को नई जिंदगी देने में विश्वास रखता है। ऐसे कुकृत्य वाले डॉक्टर नहीं हो सकते।
विज्ञापन

- डॉ. पुष्पेंद्र, नागरिक अस्पताल

फोटो: 40
ऐसे लोगों को चिकित्सक कहना गलत है जो सिर्फ आतंकवाद फैलाने के लिए चिकित्सक बने हुए थे। इनकी डिग्री भी फर्जी मिल सकती है, क्योंकि चिकित्सक हमेशा जिंदगी देने वाला होता है। इनके कारण अब मरीज भी आकर पूछने लगे हैं कि डॉक्टर अब ऐसा काम करने लगे हैं। जनता को भी समझना चाहिए, ऐसा कार्य करने वाले चिकित्सक कैसे हो सकते हैं।
- डॉ. सरदारी लाल वर्मा, रोहतक

38...डॉ. आरती साहु, आईएमए प्रधान रोहतक

38...डॉ. आरती साहु, आईएमए प्रधान रोहतक

38...डॉ. आरती साहु, आईएमए प्रधान रोहतक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें