फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइनीज मांझे से बाइक सवार की गर्दन और अंगुली कटी

Mon, 17 Aug 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की गर्दन और अंगुली कट गई।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल युवक किसी तरह से निजी डॉक्टर के पास पहुंचा। डॉक्टर ने गर्दन में गहरे घाव की वजह से 10 टांके लगाए, जिससे युवक की जान बच सकी।

झज्जर रोड जैन जती गली में रहने वाले वेदप्रकाश शर्मा उर्फ शर्मा दीमक वाले रविवार दोपहर को बाइक पर सवार होकर जनता कॉलोनी से अपने घर जा रहे थे।

वह झज्जर रोड फ्लाइओवर पर पहुंचे तो गर्दन मांझे में उलझ गई जिससे काफी गहरा जख्म हो गया। बाइक रोककर जब मांझे को हाथ से तोड़ने का प्रयास किया तो इससे अंगुली कटकर लटक गई।
विज्ञापन


इसके बावजूद मांझा तोड़कर पास के ही निजी डॉक्टर के पास पहुंचे। डॉक्टर ने गर्दन के जख्म को देखते हुए दस टांके लगाए और अंगुली को खराब होना बताया।

वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि फ्लाइओवर के पुल से मांझा सटाकर पतंग उड़ाई जा रही थी और उनको मांझा काफी बारीक होने के कारण दिखाई नहीं दिया, जिससे यह हादसा हो गया। वहीं चाइनीज मांझे की खुलेआम बिक्री को लेकर वेदप्रकाश ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बताया कि प्रतिबंध के बावजूद प्रशासन की लापरवाही से चाइनीज मांझा बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें