उपायुक्त अजय कुमार के निर्देशानुसार जिला बाल संरक्षण इकाई ने जिले के गांव कंसाला में स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और राजकीय उच्च विद्यालय में जागरूकता शिविर में बाल अधिकारों, पोक्सो एक्ट, बाल विवाह, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, डायल 112 और किशोर न्याय अधिनियम के बारे में जागरूक किया। इस शिविर में पर्यवेक्षक अधिकारी संतोष कुमारी ने जेजे एक्ट और पोक्सो एक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
शिविर के दौरान बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में समझाया गया। हर नागरिक अपने आसपास और घर में अपने से छोटे बच्चों को भी इस विषय में जागरूक करें, जिससे बच्चों को अप्रिय घटना से बचाया जा सके। विभाग से अमित ने बच्चों को बाल अधिकार, बाल विवाह और डायल 112 के बारे में पूर्ण जानकारी दी। कोई भी बच्चा 112 पर कॉल करके भी मदद ले सकता है। यह आपातकालीन सेवा है, जो 24 घंटे काम करती है। जागरूकता शिविर के दौरान संस्था से विशेष सिंधु ने बाल विवाह की जानकारी दी।