शहर के किला मोहल्ला के कपड़ा व्यापारी के बेटे को हत्या के केस में फंसाने की धमकी देकर शातिर ठग ने दो लाख रुपये ठग लिए। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक किला मोहल्ला निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि गोपाल मार्केट में उसकी कपड़े की दुकान है। बुधवार को वह अपने घर पर था। करीब साढ़े 11 बजे उसके पास एक नंबर से फोन आया। बोला, मैं पुलिस से बोल रहा हूं। आपके बेटे को हत्या के केस में गिरफ्तार किया है। अगर बेटे को बचाना चाहते हैं तो 50 हजार रुपये खाते में डाल दो। इसके लिए अकाउंट नंबर दिया गया। उसने बैंक में जाकर पैसे भेज दिए। फिर बोले डेढ़ लाख रुपये और खाते में डाल दीजिए। तब आपके बेटे को छोड़ेगे। उसे डेढ़ लाख भी भेज दिए। इस तरह आरोपियों ने उससे दो लाख रुपये ठग लिए।