फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चौधरी बख्तावर सिंह क्रिकेट क्लब ने 24 रन से जीता मैच

विज्ञापन
32-रोहतक के मायना ​स्थित बख्तावर क्रिकेट ग्राउंड में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज अभिषेक सहारन को सम्मा
विज्ञापन
रोहतक। गोयल विंटर क्रिकेट कप 2026 के लीग मुकाबले में चौधरी बख्तावर सिंह क्रिकेट क्लब ने गोयल क्रिकेट क्लब को 24 रन से पराजित किया। मुकाबला रविवार को मायना स्थित बख्तावर क्रिकेट मैदान में हुआ। बल्लेबाजी में प्रभावशाली पारी खेलने वाले अभिषेक सहारन को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर गोयल क्रिकेट क्लब ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। चौधरी बख्तावर सिंह क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए। टीम की ओर से अभिषेक सहारन ने बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों पर 43 रन बनाए जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।
नितिक पंघाल ने 19 गेंदों पर 29 रन बनाए जबकि विकेटकीपर कपिल हुड्डा ने 28 रन बनाकर पारी को संभाला। कप्तान दीपक मायना ने 9 रन बनाए। गोयल क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में अंकित शर्मा ने 4 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट झटके।
विज्ञापन

कप्तान अभिनव गुप्ता ने 4 ओवर में 17 रन देकर 1 विकेट लिया जबकि मयंक नेहरा और सुषांत सुमन को भी 1-1 सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोयल क्रिकेट क्लब की टीम की शुरुआत धीमी रही। दीपांशु भारद्वाज ने 33 गेंदों पर 38 रन जबकि आर्यन खंगवाल ने 25 गेंदों पर 26 रन बनाए।
पूरी टीम 20 ओवरो में 7 विकेट खोकर 121 रन ही बना सकी और 24 रन से मुकाबला हार गई। मुकाबले में शानदार गेंदबाजी के लिए अंकित शर्मा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें