फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: समिति सदस्यों ने खेली फूलों की होली

विज्ञापन
34- भगवान परशुराम आश्रम में होली मिलन समारोह में लागों को संंबो​धित करते पूर्व मेयर मनमोहन गोयल
विज्ञापन
रोहतक। भगवान परशुराम आश्रम जनकल्याण समिति ने रविवार को होली मिलन समारोह मनाया। आश्रम में रंग-बिरंगे पुष्पों से होली खेलकर प्रेम, भाईचारे व सामाजिक समरसता का संदेश दिया। नगर निगम के पूर्व मेयर मनमोहन गोयल ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं बल्कि आपसी मतभेद को मिटाकर एकता का संदेश देता है। मंच संचालन महासचिव डॉ. कपिल कौशिक ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम योगेश वत्स ने होली के पारंपरिक गीतों की प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मौके पर हरिकिशन भारद्वाज, ओंकार पराशर, रामकुमार कौशिक, डॉ. हरिओम विशिष्ठ, डॉ. जयपाल शर्मा, रमेश अत्री, डॉ. जेएन शर्मा समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें