महम। महम चौबीसी सर्वखाप पंचायत ने बैठक में 12 अक्तूबर को संत रामपाल के शिष्यों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। रामपाल के शिष्यों ने बाढ़ ग्रस्त गांवों में खेतों से पानी निकालने का बीड़ा उठाया है।
रामपाल के शिष्यों ने अपने कोष से पाइप, मोटर व अन्य सामग्री खुद जुटाकर पानी निकालने तक की पूरी जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली है। अब बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का जलभराव कम होने लगा है।
खाप के प्रधान सुभाष नंबरदार ने कहा कि पानी निकासी के लिए पूरे हरियाणा में संत रामपाल की तरफ हजारों फीट पाइप लाइन, बिजली की मोटर व अन्य उपकरण गांवों में भेजे गए। उनकी तरफ से की गई मदद काबिले तारीफ है।
उन्होंने कहा कि चौबीसी खाप हमेशा न्याय के लिए खड़ी हुई है। समाज के लिए सराहनीय काम करने वालों को चौबीसी खाप ने सम्मानित किया है।
इस दौरान महम तपा प्रधान महावीर गोयत, राजा बहलबा, दलीप सिंह पूर्व सरपंच सैमाण, राजा गोयत, राजेश गोयत, वजीर पूर्व चेयरमैन, जितेंद्र दांगी, काला मुंडिया लाखनमाजरा तपा प्रधान, सूरजमल राठी निंदाना तपा प्रधान, दिलावर सिंह मुंढाल तपा प्रधान, उमेद अहलावत पूर्व चेयरमैन ने अपने विचार रखे। साथ ही लोगों से रविवार को ऐतिहासिक चबूतरे पर महम पहुंचने की अपील की। संवाद