पानीपत में एक दिन मौसम साफ रहने के बाद फिर से हल्के बादल छा गए। सुबह से धूप बादलों में आंख मिचौली कर रही है। इन सबके बीच शुक्रवार को दिनभर धूप निकलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले दिनों अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री पर चला गया था। मौसम विभाग ने तीन से पांच फरवरी तक क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। कृषि विभाग ने किसानों को अभी सिंचाई न करने की सलाह दी।
कैथल में शनिवार को मौसम में फिर से बदलाव हुआ। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हैं। सुबह के समय अधिकतम तापमान 19 डिग्री व न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
करनाल में सुबह से ही मौसम साफ है। धूप भी निकली हुई है। हालांकि आसमान पर बादलों की आवाजाही भी बनी हुई है।
अंबाला में सुबह हल्की धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली है। मगर 11 बजे के बाद फिर से बादलवाई के कारण धूप नहीं निकल सकी। इसके साथ ही लोगों को फिर से सर्दी का अहसास हाेता दिखाई दिया। हालांकि दाे पश्चिमी विक्षोभों के गुजरने से धुंध से राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो चार फरवरी को मौसम परिवर्तन की संभावना है। इस दौरान किन्हीं क्षेत्रों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।