फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैलेंजर ट्रॉफी : रोहतक की शैफाली वर्मा ने शानदार गेंदबाजी की

Wed, 09 Apr 2025 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सीनियर महिला मल्टी डे चैलेंजर ट्रॉफी का टेस्ट मैच टीम बी व टीम सी के बीच मंगलवार को ड्रा हो गया। मुकाबला अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी देहरादून में खेला गया। रोहतक की शैफाली वर्मा ने शानदार गेंदबाजी की। शैफाली वर्मा ने पूरे मैच में 27 ओवर डाले, जिसमें सात मेडन व 59 रन देकर एक विकेट लिया।
विज्ञापन

इस मैच में टीम बी ने पहली पारी में 210 रन बनाए व दूसरी पारी में मंगलवार को मैच ड्राॅ होने पर तीन विकेट खोकर 400 रन बनाए। टीम सी ने पहली पारी में 329 रन बनाए। टीम की ओर से शैफाली वर्मा 3 रन ही बना सकी। पूरे मैच 27 ओवर में 59 रन देकर एक विकेट लिया। इस मैच में महिला खिलाड़ियों ने पांच शतक लगाए। टीम बी की ओर से पहली पारी व दूसरी पारी में प्रतिका व आयुषी ने दोनों पारियों में शतक लगाए। टीम सी की ओर से पहली पारी में टी सरकार ने शतक लगया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें