फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: उपमंडल में 10 बजे तक खाली मिलीं कुर्सियां, रजिस्ट्री के लिए भटकते रहे लोग

विज्ञापन
16उचाना02 : उचाना उपमंडल परिसर में साढ़े 9 बजे के बाद भी खाली पड़ी कुर्सियां। संवाद
विज्ञापन
उचाना। सरकारी कार्यालयों में आमजन को समय पर सेवाएं देने के लिए निर्धारित समय भले ही सुबह 9 बजे का हो लेकिन उपमंडल परिसर में कुछ कर्मचारियों के लिए समय की पाबंदी मायने नहीं रखती। यहां ई-दिशा केंद्र से लेकर तहसील कार्यालय तक कई कर्मचारी निर्धारित समय के बाद पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को पड़ताल करने पर उपमंडल परिसर में सुबह 9:30 बजे तक भी कई कार्यालयों में कर्मचारी अपनी सीटों से नदारद मिले। उस समय तक परिसर में सफाई का काम ही चल रहा था।
ई-दिशा केंद्र में कुछ कर्मचारी अपनी सीटों पर मौजूद थे, लेकिन आधे से अधिक कुर्सियां खाली पड़ी थीं। इसके बाद कमरा नंबर 111 और 113 में भी कर्मचारी नहीं मिले। इन कमरों में जमीन की फर्द, इंतकाल से संबंधित काम होते हैं।

16उचाना02 : उचाना उपमंडल परिसर में साढ़े 9 बजे के बाद भी खाली पड़ी कुर्सियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें