फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर उत्तर पुस्तिका जांचने वाले शिक्षकों के खिलाफ चेयरमैन ने शिक्षा विभाग को लिखी चिट्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चल रहे उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य पर बोर्ड की निगाहें जमी हुई हैं। बोर्ड मुख्यालय से मूल्यांकन की लाइव मानीटरिंग व मूल्यांकन केंद्रों के औचक दौरे किए जा रहे हैं। यही नहीं, वैश्य स्कूल में बने मूल्यांकन केंद्र से उत्तर पुस्तिकाएं जांचने के लिए घर ले जाने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग को पत्र लिख दिया गया है। अब विभाग इन शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले दिनों चेयरमैन प्रो. जगबीर सिंह को कुछ मूल्यांकन केंद्रों पर अनियमितताओं की शिकायत मिली। इस पर संज्ञान लेते हुए बोर्ड चेयरमैन ने वैश्य स्कूल के मूल्यांकन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ अध्यापक उत्तर पुस्तिकाएं जांचने के लिए अपने साथ घर ले गए थे। यह गैरकानूनी कार्य करने वाले शिक्षकों को घर से उत्तर पुस्तिकाएं लाते हुए मौके पर पकड़ा गया। बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि इन सभी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाने के लिए शिक्षा विभाग को लिख दिया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र पर सीसीटीवी लगाए गए हैं। मूल्यांकन कार्य पर बोर्ड अधिकारी मुख्यालय से लाइव नजर रखे हुए हैं। केंद्रों पर किस तरह मूल्यांकन किया जा रहा है, सभी अध्यापक उपस्थित हैं या नहीं, यह सभी जानकारी सीसीटीवी से प्राप्त की जा रही है। अंकन केंद्रों की निगरानी व निरीक्षण के लिए जिला स्तर पर विशेष उड़नदस्तों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

बोर्ड चेयरमैन ने कहा कि प्रदेशभर में दसवीं परीक्षा के 70 व 12वीं परीक्षा के 39 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। मूल्यांकन के लिए 28 अप्रैल से 20 मई तक 18 कार्य दिवसों में कार्य संपन्न किया जाना है। दसवीं कक्षा के लिए 8083 अध्यापक व 12वीं के लिए 5096 प्राध्यापक मूल्यांकन कार्य के लिए नियुक्त हैं। मूल्यांकन केंद्रों पर चेकिंग असिस्टेंट व हेड परीक्षक को नियुक्त करने में उनकी योग्यता/अनुभव के पैमाने को ध्यान में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें