फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पौधरोपण कर मनाया महर्षि वाल्मीकि प्रकाशोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। आदिकवि महर्षि वाल्मीकि का प्रकाशोत्सव सोमवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। पाड़ा मोहल्ला, पुराना बस स्टैंड सहित कॉलोनियों और ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक सद्भाव के साथ प्रकाश पर्व मनाया गया। वहीं, शहर के नेताजी सुभाष पार्क में आरडब्ल्यूए की ओर से पौधरोपण अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


ओमप्रकाश खत्री ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन का संकल्प लें। सुभाष नगर के प्रधान सेवक प्रवीन सहगल ने कहा कि पार्कों में कूड़ा जलाना बंद करें और उन्हें स्वच्छ रखें। उन्होंने बताया कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से प्रकृति का सम्मान करना सिखाया है। महासचिव कमल दुरेजा ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन सत्य, सदाचार, सेवा और मानवता का संदेश देता है। इस अभियान में कपिल चुघ, जगशेवर, विजय सैनी और पवन चुघ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

बाबा बालकपुरी पार्क में भी पौधरोपण कर महर्षि वाल्मीकि का प्रकाशोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर जसबीर कुमार, प्रवीन सहगल, शिव कुमार, सुंदर जेटली, पंडित जगदीश शर्मा, अजय, मुकेश और पवन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें