फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: परीक्षा केंद्रों पर अब तक नहीं लगे सीसीटीवी, कैसे लगेगी नकल पर लगाम

विज्ञापन
29 गांधरा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को बनाया गया केंद्र। संवाद
विज्ञापन
- जिले के 44 केंद्रों पर कल से शुरू होगी हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं
विज्ञापन

- भालौठ, किलोई, कंसाला व गांधरा के केंद्रों नहीं मिले कैमरे

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। जिले में प्रशासन नकल विहीन परीक्षा कराने का दावा कर रहा है लेकिन भालौठ, किलोई, कंसाला व गांधरा के केंद्रों पर अभी तक सीसीटीवी ही नहीं लगाए गए हैं। पड़ताल में पता चला कि सिर्फ कैमरे ही नहीं, केंद्रों पर पानी के भी आधे अधूरे इंतजाम हैं।
कहीं- कहीं तो पानी की टंकियां भी खराब पड़ी हैं। जब आधे-अधूरे इंतजाम को लेकर अधिकारियों से सवाल पूछा गया तो उन्होंने गोल मोल जबाव देकर मामले को टरका दिया।
विज्ञापन

हरियाणा बोर्ड की परीक्षाओं के लिए जिले में 44 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षाएं दोपहर की पाली 12:30 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित होंगी। बोर्ड ने प्रशासन को सीसीटीवी व मूल मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निर्देश तो दिए हैं लेकिन विद्यालयों में कैमरे उपलब्ध नहीं करा सका।
टीम ने सोमवार को परीक्षा केंद्रों की पड़ताल की। कंसाला के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भालौठ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, किलोई के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व गांधरा गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बने परीक्षा केंद्रों पर पांच फीट से अधिक चहारदीवारी तो मिली लेकिन सीसीटीवी नहीं मिले।
भलौट के सभी शिक्षकों की लगाई ड्यूटी, कौन पढ़ाएगा नौनिहालों को
हरियाणा बोर्ड की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने से बाल वाटिका से लेेकर 5वीं तक के बच्चों की पढ़ाई बाधित रहेगी। इन बच्चों की परीक्षा 16 मार्च से प्रारंभ होती तब बच्चों की पढ़ाई प्रभावित रहेगी। जानकारी करने पर पता चला कि भालौठ प्राथमिक विद्यालय के सभी (पांच शिक्षक), निंदाणा राजकीय प्राथमिक विद्यालय के 4 शिक्षक, पिलाना में 8 में से 5 शिक्षक, सुंडाना में दोनों राजकीय प्राथमिक विद्यालय से सभी शिक्षकों व बसाना के 4 में 3 शिक्षकों की बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी लगाई गई है।

बोर्ड परीक्षाओं में ड्यूटी का करेंगे विरोध
बोर्ड परीक्षाओं में प्राथमिक विद्यालयों के अधिकांश शिक्षकों की बोर्ड परीक्षाओं में ड्यूटी लगाए जाने पर हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन ने नाराजगी व्यक्त की है।
प्रदेश अध्यक्ष हरिओम राठी व प्रदेश कोषाध्यक्ष चतर सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं में बहुत से प्राथमिक विद्यालयों के सभी शिक्षकों की बोर्ड परीक्षाओं में ड्यूटी लगाई गई है जिस कारण प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को पढ़ाने के लिए स्कूल में कोई शिक्षक नहीं रहा अत स्कूल बंद करने पड़ेंगे।
विज्ञापन


वर्जन
सभी केंद्र अधीक्षक को परीक्षा केंद्रों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों व अधीक्षकों को परीक्षा केंद्रों पर सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। पुलिस की ओर से परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। यदि किसी परीक्षा केंद्र पर किसी प्रकार की अव्यवस्था नजर आएगी तो पुलिस की ओर से तुरंत कार्यवाही की जाएगी।
- सचिन गुप्ता, जिला उपायुक्त।

29 गांधरा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को बनाया गया केंद्र। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें