फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जातीय भेदभाव के चलते आत्महत्या के शिकार हुए आईपीएस : एसोसिएशन

विज्ञापन
41 पीजीआई में एससी व एसटी बैठक के दौरान उप​स्थित संगठन के सदस्य। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआई में शुक्रवार को एससी व एसटी एम्प्लॉयीज वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक प्रधान अशोक कांगड़ा के नेतृत्व में हुई। बैठक में कहा गया कि आईपीएस एडीजीपी वाई पूरन कुमार की उच्च स्तर पर जातीय भेदभाव के चलते आत्महत्या के शिकार हुए।
विज्ञापन

इसमें सरकार से आईपीएस एडीजीपी वाई पूरन आत्महत्या मामले की न्यायिक जांच कराकर संलिप्त लोगों पर कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान प्रधान अशोक कांगड़ा ने कहा कि राज्य में जातीय उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही हैं। अब इससे अधिकारी भी अछूते नहीं रहे।
ऐसा ही आईपीएस अधिकारी एडीजीपी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या का मामला है। यह असल में आत्महत्या नहीं, एक साजिशन हत्या है। यह जातिवादी सोच का परिणाम है। इस दौरान कृष्ण गोच्छी, सुरेंद्र सिंहमार, गैर शिक्षक संघ के पूर्व महासचिव परवीन सैनी व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें