39 नशा मुक्ति और सामाजिक जागरूकता पर केंद्रित नुक्कड़ नाटक संकल्प की टीम के साथ सुपवा कुलपति ड
रोहतक। दादा लख्मी चंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय (डीएलसी सुपवा) के कुलपति डॉ. अमित आर्य ने विश्वविद्यालय की नुक्कड़ नाटक टीम को 15,000 रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की। टीम ने नशा मुक्ति और सामाजिक जागरूकता पर केंद्रित प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक संकल्प का मंचन किया था। युवा मामलों के निदेशक डॉ. दुष्यंत की ओर से निर्देशित इस नाटक का प्रदर्शन इससे पहले दशहरे के अवसर पर रोहतक के पुराने आईटीआई मैदान में किया था। रजिस्ट्रार डॉ. गुंजन मलिक ने टीम को बधाई दी। संवाद