फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: घर में घुसकर नकदी और आभूषण चोरी

Sun, 18 May 2025 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
17jjrp25- झज्जर। अलमा​री से बिखरा हुआ सामान। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। किला काॅलोनी में शुक्रवार को चोर घर में घुस कर 75 हजार रुपये व आभूषण चोरी कर ले गए। घर की छत पर पौधों में पानी डालने के बाद युवक गेट की कुंडी बंद नहीं की थी। युवक के माता-पिता गुरुग्राम गए थे।
विज्ञापन

पीड़ित नरेंद्र पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार की सुबह छत पर पौधों में पानी डालने के बाद ऊपर लगे गेट की कुंडी लगाना भूल गया। इसके बाद वह नीचे के मैन गेट की कुंडी लगाकर काम पर चला गया था। पत्नी स्कूल चली गई थी।
सुबह करीब 9 बजे से लेकर दोपहर ढाई बजे तक घर की छत के ऊपर से अज्ञात चोरों ने इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है। दोपहर घर पहुंचा तो मेन गेट का ताला लगा था। कमरे में पहुंचा तो आलमारी खुली थी। बाद में उसने और उसकी पत्नी ने दोनों अलमारियों में चेक किया तो उसमें से नगदी व आभूषण चोरी हो रखे थे। इसके बाद जांच अधिकारी व एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। वहीं इस मामले में पुलिस की तरफ से सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर थाना के जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि किला कालोनी में चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई थी। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें