फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: जिला बार चुनाव से पहले माहौल गरमाया, पूर्व प्रधान के चैंबर के बाहर तोड़फोड़

Wed, 02 Nov 2022 11:32 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)

सार

जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान उमेश भारद्वाज ने दी शिकायत में बताया कि उसका 108 नंबर चैंबर है, जहां बैठ कर वह वकालत करता है। बार के महासचिव दीपक हुड्डा व बार के पूर्व प्रधान दीपक कुंडू के साथ करीब दो-माह पहले पहले झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन
वकील के चैंबर के बाहर तोड़फोड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक जिला बार चुनाव से पहले वकीलों के बीच सियासी माहौल गरम हो गया है। बार के पूर्व प्रधान उमेश भारद्वाज का आरोप है कि बार के महासचिव दीपक हुड्डा, पूर्व प्रधान दीपक कुंडू व अन्य मंगलवार रात को 11 बजकर पांच मिनट पर आए और उसके चैंबर के बाहर बना केबिन तोड़ दिया। साथ ही सामान चुराकर ले गए। आर्य नगर थाने में पुलिस ने आईपीसी की धारा 427,457, 380, 506 व 34 के तहत मामला दर्ज किया है। दूसरी तरफ, बार महासचिव दीपक हुड्डा व पूर्व प्रधान दीपक कुंडू ने आरोपों को निराधार बताया है।

विज्ञापन


पुलिस रिकार्ड के मुताबिक जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान उमेश भारद्वाज ने दी शिकायत में बताया कि उसका 108 नंबर चैंबर है, जहां बैठ कर वह वकालत करता है। बार के महासचिव दीपक हुड्डा व बार के पूर्व प्रधान दीपक कुंडू के साथ करीब दो-माह पहले पहले झगड़ा हो गया था। इसकी शिकायत शिवाजी कालोनी थाने में दी थी। बाद में राजीनामा हो गया था। 

26 अक्तूबर 2022 को रात करीब 11 बजकर 06 मिनट पर पुरानी रंजिश रखते हुए उनके चैम्बर नंबर 108 के कैबिन को तोड़ा और एल्यूमिनियम व गद्दियों को ले गए। उसे 20 से 22 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जब उसने बात की तो जान से मारने की धमकी मिली। उन्होंने बार एसोसिएशन में शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक बार के पूर्व प्रधान ने 29 अक्तूबर को शिकायत दी थी, जिस पर एक नवंबर को केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान उमेश भारद्वाज ने चैबर के सामने गैलरी में अवैध तरीके से केबिन बना रखा था, जिसे हटाने के लिए 31 अगस्त को तीन दिन में अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया था, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। इस कारण अवैध अतिक्रमण हटाया था, लेकिन पुलिस ने पूरे तथ्यों की जांच किए बगैर केस दर्ज कर दिया। साथ ही हरियाणा व चंडीगढ़ की सभी बार एसोसिएशन से अपील है कि गलत केस दर्ज होने के विरोध में वर्क सस्पेंड किया जाए। - दीपक हुड्डा, महासचिव जिला बार एसोसिएशन

बार महासचिव ने पूर्व प्रधान को अवैध तरीके से बनाया केबिन हटाने का नोटिस दिया था, लेकिन उन्होंने नहीं हटाया। दिन में वकील कामकाज करते हैं, ऐसे में रात के समय अतिक्रमण हटाया है। बाकी आरोप बेबुनियाद हैं। - दीपक कुंडू, पूर्व प्रधान जिला बार एसोसिएशन

मुझे कोई नोटिस नहीं मिला, दूसरा यूं रात के समय तोड़फोड़ करना कहां तक न्याय संगत है। जब बार कार्यकारिणी ने कार्रवाई नहीं की तो पुलिस थाने में शिकायत देनी पड़ी।- उमेश भारद्वाज, शिकायतकर्ता एवं पूर्व प्रधान जिला बार एसोसिएशन

मामला मेरे नोटिस में आया है कि बार महासचिव दीपक हुड्डा व पूर्व प्रधान दीपक कुंडू के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। मामले में किसी के साथ गलत नहीं होना चाहिए।- लोकेंद्र फौगाट प्रधान जिला बार एसोसिएशन

बार के पूर्व प्रधान उमेश भारद्वाज की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रहे हैं। जो तथ्य आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसको जांच में शामिल किया जाएगा। - उदय सिंह मीना, एसपी रोहतक

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें