फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: रामरहीम के काफिले के गुजरने से पहले आकर रुकी जेल मोड़ पर कार, भारी मात्रा में नशीला पदार्थ मिला

Tue, 13 Aug 2024 02:09 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

रामरहीम के सुनारिया जेल से बागपत के बरवाना आश्रम जाने के कारण पुलिस ने मंगलवार सुबह जेल मोड़ पर दिल्ली-हिसार आउटर बाईपास पर नाका लगा रखा था। इसी बीच एक गाड़ी मोड़ के पास ही आकर रुक गई। अचानक गाड़ी रुकते ही पुलिस भी सकते में आ गई, क्योंकि रामरहीम की सुरक्षा का सवाल था।
विज्ञापन
कार से मिला नशीला पदार्थ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक सुनारिया जेल के नजदीक आउटर बाईपास पर एक कार अचानक आकर रुक गई, जहां से चंद मिनट बाद ही रामरहीम का काफिला गुजरने वाला था। रामरहीम के काफिले को किसी तरह पुलिस ने निकाला, लेकिन कार की तलाशी ली तो उसके अंदर भारी मात्रा में नशीला पदार्थ डोडा मिला, जिसे राजस्थान के कोटा से पंजाब ले जाया जा रहा था। डीएसपी वीरेंद्र सिंह की निगरानी में शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। कार सवार जींद के एक युवक को हिरासत में लिया गया है, जबकि उसका साथी फरार हो गया। 

विज्ञापन


अचानक आकर रुकी एसयूवी कार, जांच के दौरान अंदर से मिली बोरियां
रामरहीम के सुनारिया जेल से बागपत के बरवाना आश्रम जाने के कारण पुलिस ने मंगलवार सुबह जेल मोड़ पर दिल्ली-हिसार आउटर बाईपास पर नाका लगा रखा था। इसी बीच एक गाड़ी मोड़ के पास ही आकर रुक गई। अचानक गाड़ी रुकते ही पुलिस भी सकते में आ गई, क्योंकि रामरहीम की सुरक्षा का सवाल था। किसी तरह से काफिले को निकाला गया, लेकिन उस समय तक कार सवार युवक नीचे उतरकर खेतों की तरफ भाग गए। पुलिस ने पीछा करते हुए एक युवक को काबू कर लिया। पूछताछ में पता चला कि युवक जींद का रहने वाला है। गाड़ी की तलाशी ली तो उसके अंदर से बोरे मिले। पता चला कि बोरों में नशीला पदार्थ डोडा भरा हुआ है। 

अधिकारी के अनुसार
मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं। पकड़ा गया युवक खुद को जींद का बता रहा है। गाड़ी उस समय जेल मोड़ पर मिली, जब रामरहीम का काफिला यूपी के बागपत स्थित बरवाना आश्रम के लिए रवाना होने वाला था। कार के अंदर से बोरे मिले हैं, जिनके अंदर नशीला पदार्थ होने की आशंका है। -एसआई प्रकाश चंद, कार्यकारी थाना प्रभारी शिवाजी कॉलोनी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें