जींद रोड पर बाईपास के नजदीक कार में आग लगने के बाद उठता धुआं व आग बुझाती फायर ब्रिगेड की टीम।
- फोटो : RohtakCity
रोहतक। शहर के बाहरी एरिया में वीरवार रात करीब 11 बजे जींद बाईपास के नजदीक कार के आगे पशु आने से कार सड़क किनारे उतर गई और उसमें आग लग गई। कार चालक बलियाना गांव निवासी सिकंदर देशवाल बाल-बाल बच गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
सिकंदर देशवाल ने बताया कि वह निजी बैंक में नौकरी करता है। वीरवार को उसके दोस्त भगवतीपुर गांव निवासी आनंद का बर्थडे था। उसके बर्थडे पर रात 11 बजे भगवतीपुर गांव में अपने दोस्त सोनू की कार लेकर जा रहा था। जींद रोड पर बाईपास के नजदीक अचानक कार के आगे पशु आ गया। उसने कट मार दिया तो कार सड़क किनारे उतर गई। वह नीचे उतरकर सड़क पर आकर सहायता के लिए खड़ा हो गया। अचानक कार के इंजन में से चिंगारी उठी और पूरी कार उसकी चपेट में आ गई। उसने फायर ब्रिगेड को फोन किया। सेक्टर 5 से फायरकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। हालांकि कार का ज्यादातर हिस्सा जल चुका था।