संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। शहर के लोगों की अब जेएलएन नहर और जलघरों में स्टोर पानी से प्यास बुझाई जाएगी क्योंकि जेएलएन और बीएसबी नहर बंद हो गई हैं। सिंचाई विभाग ने 7 जुलाई को जेएलएन नहर में पानी छोड़े जाने की बात कही है।
शहर की 6 लाख आबादी के सामने आगामी दिनों में जल संकट खड़ा हो सकता है। जेएलएन नहर में 24 दिन पानी सप्लाई करने के बाद बंद कर दी गई है जबकि 8 दिन पानी आने के बाद 23 जून को बीएसबी नहर भी बंद हो गई है।
पुराने शहर की कॉलोनी में पहले से ही एक समय पानी दिया जा रहा है। अगले 12 दिन मानसरोवर पार्क स्थित प्रथम जलघर से कॉलोनियों में सुचारु पानी उपलब्ध करना मुश्किल हो सकता है।
सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता भूदेव मुदिगल ने बताया कि 7 जुलाई तक पुराने शहर में प्रतिदिन एक समय पानी सप्लाई करने के लिए पानी पर्याप्त है। वहीं, झज्जर रोड द्वितीय जलघर, बोहर स्थित तृतीय जलघर व देव कॉलोनी स्थित जलघर से दोनों समय पानी घरों में दिया जा रहा है।
-
पानी की समस्या को लेकर पार्षद और एसडीओ में नोकझोंक
फोटो : 34 व 35
रोहतक। जन स्वास्थ्य विभाग के उपमंडल कार्यालय में वीरवार को उस समय हंगामा हो गया, जब वार्ड-7 के पार्षद कपिल नागपाल और गुरुनानकपुरा कॉलोनी के निवासी पेयजल समस्या को लेकर अधिकारियों से मिलने पहुंचे। इस दौरान पार्षद और एसडीओ राजेश रोहिला के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
सोनीपत रोड स्थित प्रथम जलघर के पास जन स्वास्थ्य विभाग के उपमंडल कार्यालय में विवाद बढ़ने के बाद विभाग की टीम गुरुनानकपुरा कॉलोनी पहुंची और करीब दो घंटे के भीतर समस्या का समाधान कर दिया।
कार्यालय में पार्षद कपिल नागपाल ने अधिकारियों के समक्ष नाराजगी जताते हुए कहा कि उनके वार्ड में नियमित रूप से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर सीवर मिश्रित पानी की आपूर्ति हो रही है। उन्होंने कहा कि वे करीब 20 बार कार्यालय के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।
इस पर एसडीओ राजेश रोहिला ने कहा कि अधिकांश कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति सुचारु रूप से हो रही है। यदि गुरुनानकपुरा में किसी प्रकार की समस्या है तो उसकी जांच के लिए तुरंत टीम भेजी जा रही है। उन्होंने पार्षद से शांतिपूर्वक अपनी बात रखने का आग्रह भी किया।
पार्षद कपिल नागपाल ने बताया कि वार्ड-7 में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है। इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया।
उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ महीने से क्षेत्रवासी पानी की किल्लत झेल रहे हैं। गुरुनानकपुरा में जलापूर्ति की समस्या को लेकर सोमवार से लगातार अधिकारियों को फोन किए जा रहे हैं, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं।
उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में पानी लोगों की सबसे बड़ी आवश्यकता है और विभाग को इस समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए।
34-रोहतक के सोनीपत रोड प्रथम जलघर के पास जन स्वास्थ्य विभाग में पानी की समस्या लेकर पहुंचने गु
34-रोहतक के सोनीपत रोड प्रथम जलघर के पास जन स्वास्थ्य विभाग में पानी की समस्या लेकर पहुंचने गु