फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विधानसभा अध्यक्ष ने किया पुस्तक का विमोचन

Thu, 25 Jun 2026 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
20-हरियाणा साहित्य एवं संस्कृत अकादमी में पुस्तक का लोकार्पण करते हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरवि
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक । हरियाणा साहित्य एवं संस्कृत अकादमी में आयोजित समारोह में रोहतक की साहित्यकार डॉ. अर्चना कोचर की पुस्तक ‘मां-रूह से रूह तक’ का विमोचन वीरवार को हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने किया।
इस अवसर पर यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक घनश्याम अरोड़ा, मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती एवं हरियाणा साहित्य एवं संस्कृत अकादमी के निदेशक डॉ. चंद्र त्रिखा, डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी, डॉ. चितरंजन कौशल, डॉ. मंजीत सिंह, कार्यकारी उपाध्यक्ष डॉ. कुलदीप चंद्र अग्निहोत्री उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि मां की ममता, त्याग, संघर्ष और आत्मिक संबंधों को समर्पित यह पुस्तक भावनाओं, संवेदनाओं और मानवीय मूल्यों से ओत-प्रोत एक उत्कृष्ट कृति है। कल्याण ने पुस्तक की एक प्रति पर हस्ताक्षर कर डॉ. अर्चना कोचर को भेंट की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें