फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: टेल तक नहीं पहुंच रहा नहर का पानी, फसलें प्रभावित

विज्ञापन
कलानौर का आधा अधूरा भरा जलघर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलानौर। रोहतक जिले का आखिरी गांव पिलाना के किसान नहरी पानी के लिए पिछले कई वर्षों से तरस रहे हैं। न तो जलघर के टैंक भरे जाते हैं और न ही समय पर फसल की सिंचाई होती है। फिलहाल मानसून सीजन में कहीं पर खेतों में पानी से तराई मची हुई है तो कहीं पर पानी की कमी के चलते फसलें सूख रही हैं।
रोहतक-दादरी के नहर के टेल पर बसे आधा दर्जन गांवों के किसानों के खेत सूख रहे हैं। पिलाना नहर के टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा। यहां तक 35 साल से पिलाना माईनर के अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंचा है। इससे गेहूं, धान सहित अन्य फसलों की सिंचाई में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

वहीं, कुछ किसान ट्यूबवेल से फसलों में सिंचाई करते हैं लेकिन पानी खारा होने के चलते जमीन में नमक की मात्रा अधिक बढ़ जाती है। फसलें खराब हो जाती हैं। ऐसे में ग्रामीणों ने नहर के पानी की समस्या को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया है। शिकायत के बावजूद सिंचाई विभाग के अधिकारी किसानों की समस्या को लेकर बेपरवाह हैं।

संदीप दलाल, ऋषि, दलाल, मनवीर, अमित कुमार, सुनील, प्रदीप, नवीन, नरेंद्र, कुलदीप, मोहर सिंह, सत्यवान, बीर सिंह, रवि का कहना है कि माइनर की सफाई अच्छे से नहीं कराई गई है। वहीं, पिलाना सहित साथ लगते अन्य गांवों की करीबन हजारों एकड़ भूमि प्रभावित हो रही है। यह नहरी पानी के लिए तरस रही है।
यदि नहर को पूरी क्षमता भी से संचालित किया जाए तो भी टेल पर पानी नहीं पहुंचता है। एक बार फसल सिंचाई करने में करीब दो हजार रुपये से भी ज्यादा लागत आती है। नहर में 3 जुलाई से पानी आया हुआ है लेकिन हमारे नसीब में एक बूंद पानी नहीं है।
विज्ञापन

इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों को करते हैं। यहां के मौजूद अधिकारी कुछ समय के लिए नहर में पानी छोड़कर उच्च अधिकारियों को फोटो भेजकर खानापूर्ति कर देते हैं। पिलाना से लेकर ऊण, बौंद कलां तक दिनदहाड़े नहर में पानी चोरी की पाइप लगे रहते हैं। इन्हें रोकने टोकने वाला कोई अधिकारी नहीं है।

एक बार कमी आई थी। अब दोबारा नहर में पानी आ गया है। फिलहाल कोई दिक्कत नहीं है। टेल तक पानी पहुंच रहा है।
- मुकेश रोहिल्ला, एसडीओ, नहर विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें