फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एप डाउनलोड करवाकर युवक से 22 हजार व महिला से 50 हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर ठग हर रोज अपने नए-नए तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। यही नहीं जागरूक लोग ही ज्यादा ठगे जा रहे है। ठगों ने मंगलवार को एप डाउनलोड करवाकर युवक से 22 हजार व महिला से 50 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जवाहर नगर निवासी सतेंदु ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 मई को दोपहर को किसी नंबर से फोन आया। इस दौरान फोन करने वाले ने उन्हें बताया कि कोरोना काल की वजह से उनका डेबिट कार्ड देरी से आएगा। एक निजी बैंक का डेबिट कार्ड आना भी था। इसपर उन्होंने सोचा कि हो सकता है उनका कार्ड देरी से आएगा। फोन करने वाले ने कोरियर से संबधित कर्मचारी भी बताया। इसके बाद उसने भरोसे में लेकर एक एप डाउनलोड करवा ली। इसको डाउनलोड करते ही पहले दस रुपये फिर सौ रुपये और इसके बाद 22 हजार रुपये खाते से निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आते ही उन्होंने बैंक से संपर्क कर खाते को तुरंत बंद कराया। साथ ही साइबर सेल में शिकायत करनी चाही तो शिकायत लेने से मना कर दिया। अब पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आजाद नगर निवासी कांता ने बताया कि सोमवार को उनके पास एक मैसेज आया कि उनका सिम 24 घंटे में बंद हो जाएगा। इसके बाद मंगलवार को दिन में फिर फोन आया। इस दौरान फोन करने वाले उनको सिम बंद न होने देने का तरीका बताकर अपने झांसे में ले लिया। इस दौरान उसने दस रुपये का रिचार्ज करवाया। बाद में ठग ने विश्वास में लेकर एक क्यूएस नामक एप्लीकेशन डाउनलोेड करवाई। कुछ ही देर बाद ठग ने बात करते-करते खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। उसी समय पुलिस को सूचित किया तो पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें