फोटो संख्या:52- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर बसों का इंतजार करते यात्री--संवाद
महेंद्रगढ़। रोडवेज विभाग की ओर से महेंद्रगढ़ से सोहला के लिए शाम के समय जल्द नई बस शुरू की जाएगी। विभाग की ओर से रूट मैप तैयार करके उच्च अधिकारियों को भेजा जा चुका है। इस रूट पर सुबह व दोपहर के समय बस सेवा चल रही है लेकिन शाम के समय कोई बस सेवा नहीं है।
यात्रियों को शाम के समय वापस अपने गंतव्य को जाने के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड रहा है। शाम के समय बस सेवा शुरू करवाने की लंबे समय मांग उठाई जा रही है।
यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए विभाग की ओर से महेंद्रगढ़ से सोहला के लिए जल्द ही बस सेवा शुरू की जाएगी। ग्रामीण सुरेंद्र फौजी, जोगेंद्र, प्रमोद, सुनील ने बताया कि सोहला और आसपास के गांवों से महेंद्रगढ़ तक प्रतिदिन विद्यार्थी, महिलाएं, बुजुर्ग आवागमन करते हैं।
शाम के समय बस सेवा न होने के कारण उन्हें काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। सुबह व दोपहर के समय बस सेवा है। शाम के समय बस सेवा नहीं है। शाम के समय बस सेवा शुरू होने से खातोद, पहाड़वास, निंभेहड़ा, बचीनी, बलायचा व सोहला के ग्रामीणों को फायदा होगा।
वर्जन
महेंद्रगढ़ से सोहला के लिए शाम के समय जल्द ही बस सेवा शुरू की जाएगी। बस शुरू करवाने के लिए रूट मैप तैयार करके रोडवेज महाप्रबंधक के पास भेजा जा चुका है। महाप्रबंधक के आदेशानुसार शाम के समय बस सेवा का जल्द ही शुरू की जाएगी।
-हरिकिशन, इंचार्ज, रोडवेज विभाग महेंद्रगढ़।