फोटो नंबर- 24नारनौल डिपो पर खड़ी रोडवेज बस। संवाद
नारनौल। खाटू धाम मेले में जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष बस सेवा शुरू किए जाने की योजना बनाई जा रही है। संभावना है कि 24 से 28 फरवरी तक बस सेवा का संचालन किया जा सकता है।
खाटू धाम मेले के लिए विशेष बस सेवा के संचालन की मांग स्थानीय लोग भी कर रहे थे। गत वर्ष के दौरान भी खाटू धाम मेले के दौरान बस का संचालन किया गया था जिससे लोगों को आवागमन की सुविधा मिली थी।
सामान्य दिनों में खाटू धाम के लिए अभी नारनौल डिपो की 2, फरीदाबाद डिपो की 2, पलवल की 1 और झज्जर डिपो की 1 बस सहित कुल 6 बसों का संचालन किया जा रहा है। नारनौल डिपो की 2 बसों का संचालन सुबह 7 व सुबह 8:15 बजे किया जाता है। खाटू धाम मेले के दौरान आवागमन करने वाले यात्रियों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलती है।
वर्जन :
खाटू धाम मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष बस के संचालन की योजना बनाई जा रही है। जल्द ही विशेष बस सेवा शुरू की जाएगी।
-देवदत्त, महाप्रबंधक, नारनौल डिपो।