फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दरकती कोर्ट की दरारों में फंसा खिलाड़ियों का भविष्य

विज्ञापन
फोटो नंबर-27सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में जर्जर हाल में बास्केटबॉल पोल। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में स्थित बास्केटबॉल कोर्ट बदहाली की मार झेल रहा है। जगह-जगह पड़ी दरारें और उखड़ी सतह खिलाड़ियों के अभ्यास में बाधा बन रही है। हालत यह है कि खेल के साथ-साथ युवाओं के सपने भी इन दरारों में सिमटते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो प्रतिभाओं का निखरना मुश्किल हो सकता है। नवंबर माह में रोहतक में बास्केटबॉल पोल हादसे के बाद जिले में विभिन्न खेल मैदानों में बने जर्जर बास्केटबॉल कोर्ट का निरीक्षण कर सूची बनाई गई थी। खिलाड़ी मरम्मत की उम्मीद लगाए बैठे थे लेकिन अभी तक मरम्मत नहीं हुई।

दो दशक पहले बना था बास्केटबॉल कोर्ट
स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब दो दशक पहले सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम के निर्माण के साथ ही बास्केटबॉल कोर्ट भी तैयार किया गया था तब से लेकर अब तक किसी भी प्रकार मरम्मत नहीं की गई। कोर्ट के टूटे फर्श और जर्जर पोल की मरम्मत के लिए स्थानीय खिलाड़ी कई बार अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं लेकिन अधिकारियों पर जूं तक नहीं रेंगी।
विज्ञापन

प्रतिदिन अभ्यास के लिए आने वाले खिलाड़ियों ने कोर्ट की जल्द से जल्द मरम्मत की मांग की है। मरम्मत न होने पर प्रदर्शन की बात कही है।


वर्जन :
जिले में विभिन्न खेल मैदानों में बने बास्केटबॉल कोर्ट का निरीक्षण कर सूची बनाई गई थी जो बास्केटबॉल खराब अवस्था में थे, उन्हें हटवा दिया गया है। वहीं सुभाष स्टेडियम सहित विभिन्न खेल मैदानों में बने बास्केटबॉल कोर्ट की मरम्मत के कार्य की योजना बनाई जा रही है। जल्द कार्य शुरू किया जाएगा। खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

नरेंद्र कुंडू , जिला खेल अधिकारी, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें