फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 लोकल रूटों पर 20-21 को बंद रहेगी बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में 75 कंडक्टरों की ड्यूटी लगने से रोहतक रोडवेज प्रशासन के सामने समयसारिणी के हिसाब से बसों का संचालन करवाने का संकट पैदा हो गया है। शुक्रवार को महाप्रबंधक ने अधीनस्थों के साथ बैठक करके तय किया कि 20 व 21 अक्तूबर को करीब 40 लोकल रूट (ग्रामीण एरिया) की बसों का संचालन नहीं किया जाएगा। 22 अक्तूबर को जैसे-जैसे कंडक्टर ड्यूटी पर लौटेंगे वैसे-वैसे बसें संचालित करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

रोहतक डिपो की 189 बसों को नियमित रूप से संचालन होता है। ये बसें अंतरराज्यीय स्तर के साथ-साथ हरियाणा के अधिकांश जिलों व लोकल रूटों पर चलती हैं। आम दिनों में डिपो की 60 बसों का संचालन लोकल रूट पर किया जाता है। इन बसों को संचालित करने के लिए रोहतक डिपो में 320 कंडक्टर और 298 ड्राइवर हैं। 320 कंडक्टरों में से करीब 49 कार्यालयों में कार्य निपटा रहे हैं। इससे रूट पर चलने वाले कंडक्टरों की संख्या 271 बची। इनमें से 75 की ड्यूटी चुनाव में लगाई गई है, ऐसे में बसों का नियमित समयसारिणी के अनुसार बसों का संचालन करने का संकट पैदा हो गया है।
महाप्रबंधक ने कहा कि यात्रियों को असुविधा न हो इसलिए दूसरे राज्यों की तरफ जाने वाली बस सेवा और प्रदेश में चलने वाली बसों का संचालन नहीं रोका जा सकता। 20 अक्तूबर को रविवार होने की वजह से ग्रामीणों रूटों पर कम आवागमन होता है। 21 अक्तूबर को चुनाव होने की वजह से भी लोग कम ही आवागमन करेंगे। इसलिए 20 व 21 अक्तूबर को 40 ग्रामीण इलाकों पर बसों का संचालन नहीं किया जाएगा। अधिकारियों का मानना है कि 22 अक्तूबर को कंडक्टरों के ड्यूटी पर आने की संभावना कम है, इसलिए इस दिन भी लोकल बसें कम ही संचालित हो सकेंगी।
विज्ञापन

दफ्तरों में तैनात 18 कंडक्टर को दो दिन और रूट पर चलने का आदेश
75 कंडक्टरों की चुनाव में ड्यूटी लगने के बाद महाप्रबंधक ने दफ्तरों में काम कर रहे 32 कंडक्टरों को तत्काल प्रभाव से अपने मूल पद पर पहुंचकर कार्य करने के आदेश दिए हैं। आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि 18 कंडक्टरों ने शुक्रवार तक वर्कशाप में मूल काम नहीं संभाला। इस पर महाप्रबंधक ने आदेश जारी कर दिया है कि सभी 18 कंडक्टर चुनाव होने के बाद दो दिन और रूट पर जाएंगे।
इन रूटों पर बंद रहेंगी बसें
रिढाल, अजायब, सांपला, समचाना, दतौड़, पाकस्मा, मोखरा, निंदाना, सांधी, कथूरा, भावड़, मकड़ौली, चमरिया, खिड़वाली, गिरावड़, विधलान, भैंसवाल, जसराणा-फरमाणा, रिढाल-किलोई-दिल्ली, गूगाहेड़ी, जुलाना, फरमाणा, बेडवा, काहनौर, चिमनी, सांगहेड़ा, कलानौर-महम, भराण-महम, बलंबा-महम, महम-सामाण, महम-मातौ भैणी आदि हैं।
रोडवेज के 75 कंडक्टरों की चुनाव में ड्यूटी लगी है। इस पर दफ्तर में काम करने वाले कंडक्टरों को मूलपद पर भेजने का आदेश कर दिया है। दूरस्थ क्षेत्र की बसों का संचालन सुचारु करवाया जाना प्राथमिकता है क्योंकि यात्रियों को परेशानी होगी। रविवार (20 अक्तूबर) और मतदान का दिन (21 अक्तूबर) होने की वजह ग्रामीण इलाकों की बस सेवा बंद रहेगी। 22 अक्टूबर को जैसे-जैसे कंडक्टर ड्यूटी पर आएंगे वैसे-वैसे लोकल बस चलवाई जाएगी।
विज्ञापन

- जोगेंदर रावल, महाप्रबंधक रोहतक डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें