फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की सुरक्षा को लगाए नाके पर नहीं रोकी गाड़ी, पुलिस ने पीछा कर रुकवाया तो की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव मोहाना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाका लगाकर खड़े पुलिसकर्मियों के साथ स्कॉर्पियो चालक और उसके साथी ने मारपीट कर दी और वर्दी भी फाड़ दी। सुरक्षा में नियुक्त इंस्पेक्टर के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। चालक का साथी स्वयं को अधिवक्ता बता रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

पीओ स्टाफ में नियुक्त इंस्पेक्टर जोगेंद्र ने मोहाना थाना पुलिस को बताया कि उनकी देखरेख में पुलिस टीम गांव रतनगढ़ मोड़ पर तैनात थी। वह पीएम की रैली को लेकर मार्ग डायवर्ट कर वाहनों को दूसरों मार्गों से गुजार रहे थे। इसी दौरान काले रंग की एक स्कॉर्पियो गाड़ी आती दिखाई दी। इस दौरान नाका इंचार्ज रणबीर सिंह ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया तो गाड़ी चालक बिना गाड़ी रोके तेज गति से गोहाना की तरफ भाग गया। जिस पर गाड़ी को संदिग्ध मानकर टीम के साथ उसका पीछा किया। टीम ने बिट्स कॉलेज, मोहाना के पास गाड़ी को रुकवा लिया। युवक को नीचे उतरने के लिए कहा तो वह फिर से पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करने लगा। युवक ने एसआई दलबीर के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपी ने उसकी वर्दी भी फाड़ दी। जोगेंद्र ने बताया कि जब वह अन्य साथी कर्मी एसआर्ई कर्मबीर के साथ मिलकर युवक को काबू करने लगे तो युवक ने उनके साथ भी अभद्रता की और वर्दी फाड़ दी। इसी दौरान एक अन्य युवक वहां आया, जिसने खुद को अधिवक्ता पुनीत राणा बताते हुए गाली-गलौज कर हाथापाई की। दोनों को काबू किया तो उन्होंने अपनी पहचान संदीप और पुनीत के रूप में दी। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी भी दी। फिलहाल पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें