फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शिमला के लिए आज से बस की सुविधा

Tue, 19 May 2026 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
14-रोहतक से ​शिमला मार्ग के लिए तैयार की रोडवेज बस के लिए बनाया मार्ग बोर्ड। स्रोत : रोडवेज . - फोटो : Archive
विज्ञापन
रोहतक। बस स्टैंड से मंगलवार को शिमला के लिए रोडवेज बस का संचालन शुरू हो रहा है। हरियाणा रोडवेज की सामान्य बस सुबह 10:05 बजे काउंटर संख्या आठ से शिमला के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

रोडवेज की ओर से रोहतक से शिमला वाया चंडीगढ़ के लिए बस संचालन की तैयारी पूरी कर ली है। रोहतक-शिमला रूट पर बस का 19 मई को संचालन शुरू होगा। यह बस प्रतिदिन स्टैंड से सुबह 10:05 बजे रवाना होगी जबकि चंडीगढ़, पंचकूला, पिंजौर, कालका, सोलन, धर्मपुर से होते हुए रात 8:10 बजे शिमला पहुंचेगी।
बस में 373 किलोमीटर का सफर मात्र 581 रुपये में पूरा किया जा सकेगा। यह बस शिमला से वापसी के लिए अगले दिन सुबह 7:00 बजे चलेगी और शाम 4 बजे रोहतक लौटेगी। बस में चालक सत्यनारायण व परिचालक अनिल कुमार की जिम्मेदारी लगाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें