फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बस चालक ने ब्रेकर पर लगाए ब्रेक, महिला यात्री के पैर की टूटी हड्डी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। जिले के मदीना गांव से आगे मोखरा मोड़ पर बच चालक ने ब्रेकर पर एकदम ब्रेक लगा दिए। इससे बस में सवार मदीना गांव निवासी महिला सुनील देवी (33) के बाएं पैर की हड्डी टूट गई। जब महिला ने विरोध किया तो परिचालक बोला-उरानै मरले, याड़ै नीचै बैठ ज्या। अज्ञात बस चालक के खिलाफ महिला ने शुक्रवार को बहुअकबरपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
पुलिस के मुताबिक, मदीना निवासी सुनील देवी ने शिकायत दी है कि वह 20 मार्च को रोहतक शहर में आ रह थी। इसके लिए सुबह गांव के अड्डे पर वाहन का इंतजार करने लगी। रोडवेज बस आई और वह मोखरा जाने के लिए इसमें सवार हो गई।
विज्ञापन

बस में भीड़ ज्यादा थी, इसलिए सीट नहीं मिली और वह खड़ी हो गई। थोड़ी आगे मोखरा मोड़ पर ब्रेकर से पहले चालक ने एकदम ब्रेक लगा दिए। इससे बस में खड़ी सवारियां झटका लगने से गिर गईं, क्योंकि चालक तेज रफ्तार से बस चला रहा था।
थोड़ा आगे चलकर आकाशवाणी के सामने फिर चालक ने ब्रेक लगा दिए। बस में खड़ी सवारियां फिर से एक-दूसरे के ऊपर गिर गईं। उनके बाएं पैर के घुटने में फ्रैक्चर आ गया। दर्द के मारे वह चिल्लाई तो परिचालक गुस्से में बोला। उन्होंने चालक को बार-बार सीट दिलवाने के लिए आग्रह किया लेकिन सीट नहीं दिलवाई। वह दर्द के मारे कराहती रही।
उनके साथ गांव की महिला सोना देवी भी थीं। बस चालक ने दोनों महिलाओं को हिसार बाईपास पर उतार दिया। वह उन्हें पीजीआई के ट्राॅमा सेंटर में ले गईं जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनके घुटने में फ्रैक्चर हुआ है।
विज्ञापन


पांच दिन पहले बैंसी गांव की महिला की हुई थी बस की टक्कर से मौत
पांच दिन पहले जिले के बैंसी गांव में सोनीपत डिपो की बस ने लकड़ी लेने जा रही 58 वर्षीय सुमन को पीछे से टक्कर मार दी थी। इसमें महिला की मौत हो गई थी। इस संबंध में लाखनमाजरा थाने में चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें