फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सड़क हादसे में जीजा-साला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरथल। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर भिगान गांव के पास अचानक यू-टर्न लेने से दो कारों की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार जीजा-साला घायल हो गए। दोनों को राहगीरों की मदद से बहालगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुरथल थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पानीपत के गांव सिवाह निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत हैं। उनके जीजा डिकाडला निवासी रविंद्र दिल्ली के नरेला क्षेत्र में आईटीआई में प्रशिक्षक हैं। दोनों समालखा से दिल्ली जा रहे थे। कार रविंद्र चला रहे थे।
शिकायत के अनुसार जब वे एनएच-44 पर भिगान गांव के पास पहुंचे तो आगे चल रही एक तेज रफ्तार कार के चालक ने अचानक यू-टर्न ले लिया। इससे उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर दूसरी गाड़ी से टकरा गई तथा डिवाइडर से जा भिड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। परिजनों के अनुसार रविंद्र को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें