रोहतक। दिल्ली के नजफगढ़ से ससुराल आ रही एक महिला व उसका भाई संदिग्ध हालात में लापता हो गए हैं। महिला के पति ने सिटी थाने में दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
पुलिस के मुताबिक राजीव कॉलोनी के एक युवक ने दी शिकायत में बताया कि 21 जनवरी को उसकी पत्नी व साला नजफगढ़ से रोहतक के लिए चले थे। जब वे सांपला पहुंचे तो उनसे फोन पर बात हुई। उसके बाद से फोन बंद आ रहा है। दोनों परिवार चिंतित हैं। पुलिस दोनों के नंबर ट्रेस करके पता लगाने का प्रयास कर रही है।