फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: टूटी सड़कें तो कहीं जलभराव बना परेशानी, जिम्मेदार उदासीन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर में टूटी सड़कें, जलभराव और गड्ढे से लोग परेशान हैं। वहीं जिम्मेदार विभाग जानकारी व शिकायत न आने की बाते कहकर समस्या को नजर अंदाज कर रहे हैं। समस्या का समाधान न होने से आमजन परेशान है।
विज्ञापन

शनिवार को पुरानी सब्जी मंडी के पास सीवर लाइन का पानी सड़कों पर बहने लगा। देखते-देखते ही पूरा सब्जी मार्केट सीवर के पानी से जलमग्न हो गया। इस इससे दुकानदार और ग्राहक दोनों ही परेशान हुए।

इधर, पटेल नगर में सीवरेज लाइन को तोड़कर जिम्मेदार इसे ठीक करना भूल गए हैं। इसके कारण अक्सर हादसे का भय बना रहता है। पटेल नगर निवासियों ने बताया कि संबंधित विभाग के अधिकारी फोन नहीं उठा रहे और पिछले 12 दिन से वे परेशान हैं। निवासियों ने इसको लेकर उपायुक्त से समाधान की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कन्हेली रोड वार्ड 19 व 20 कन्हेली रोड की स्थिति दयनीय बनी हुई है। सड़कें छह माह से टूटी पड़ी है। निवासी व समाजसेवी जसबीर ने बताया कि इसकी शिकायत कैबिनेट मंत्री बनवारी लाल से लेकर एडीसी और एससी तक की गई है। इसके बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया है। इसके कारण सड़क पर पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। वाहन से चलना तो दूर की बात है। जसबीर ने बताया कि अधिकारी समाधान के कोरे आश्वासन देते हैं, समाधान नहीं करते।
विज्ञापन


इन इलाकों में अक्सर रहती है जलभराव की स्थिति
-डेयरी मोहल्ला।
-इंद्रा कॉलोनी।
-टीबी अस्पताल के सामने।
इसकी सूचना मेरे पास नहीं आई है। अगर ऐसा कुछ है तो इसकी जानकारी शायद एसडीओ को हो।
-रोहित, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें