फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नामांकन आज से, प्रधान पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबले के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए वकीलों के बीच की राजनीति तेज हो गई है। प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे अरविंद श्योराण व दीपक हुड्डा के अलावा पूर्व बार सचिव दीपक भारद्वाज भी मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। इसके लिए साथी वकीलों से बैठकों का दौर चल रहा है। सोमवार सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक जिला बार एसोसिएशन के हाॅल में 10 व 11 फरवरी को नामांकन दाखिल किए जाएंगे।
विज्ञापन

रिकार्ड आठ बार जिला बार एसोसिएशन के प्रधान रह चुके लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो ने पिछली बार खुद चुनाव न लड़कर साथी अरविंद श्योराण को मैदान में उतारा था। अरविंद जीत हासिल करने में कामयाब रहे। इस बार फिर अरविंद श्योराण मैदान में हैं। दूसरी तरफ बार के महासचिव रहे दीपक हुड्डा पहले ही प्रधान का चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं। दोनों के बीच अब तीसरा चेहरा कौन हो, इसकी बार में लगातार चर्चा चल रही है। नए समीकरण बनाने के लिए दीपक भारद्वाज का नाम सामने आ रहा है। भारद्वाज न केवल पहले बार सचिव रह चुके हैं, बल्कि अनुभवी भी हैं।
उधर, महासचिव के लिए हर्षवर्धन मलिक व राज पंघाल, उप प्रधान के लिए सुशीला देशवाल, संदीप खत्री व अभिजीत सिंह के नाम की चर्चा चल रही है। सह सचिव के लिए महिला वकील नामांकन करती रही हैं। जबकि लाइब्रेरी इंचार्ज के लिए वकील अनिल कुमार लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन


नामांकन 10 फरवरी से होने हैं, लेकिन अभी तक मतदाता सूची फाइनल नहीं है। नामांकन करने वाले प्रत्याशी या उसके प्रस्तावक की वोट कट गई तो नामांकन में दिक्कत आएगी। ऐसे में नामांकन से पहले ही मतदाता सूची फाइनल होना जरूरी है।
लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो, पूर्व प्रधान जिला बार

मतदाता सूची की गहन जांच चल रही है। ऐसे में समय लगना लाजमी है। रविवार देर रात या सोमवार को नामांकन से पहले मतदाता सूची फाइनल हो जाएगी। नामांकन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बार हॉल में होगा।
विज्ञापन

एडवोकेट प्रदीप मलिक, चुनाव अधिकारी जिला बार एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें