फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ब्रह्माकुमारीज बहनों ने एसपी और डीसी को बांधी राखी

Sun, 10 Aug 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी02-डीसी मोहम्मद इमरान रजा को राखी बांधते हुए ब्रह्माकुमारीज बहनें। स्रोत : ब्रह्माकुमार
विज्ञापन
जींद। रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र विवेकानंद नगर की बहन मीना और नीलम ने एसपी कुलदीप सिंह और डीसी मोहम्मद इमरान राजा से मुलाकात कर उन्हें राखी बांधी। बहनों ने राखी के आध्यात्मिक महत्व को बताते हुए कहा कि यह पर्व सिर्फ रक्षा का नहीं बल्कि पवित्रता, आपसी विश्वास और नैतिक मूल्यों को जीवन में स्थापित करने का संदेश देता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारीज में राखी बांधने का अर्थ है अपने विचारों, वाणी और कर्म में पवित्रता की प्रतिज्ञा लेना। मीना बहन और नीलम बहन ने प्रशासनिक अधिकारियों को ईश्वरीय संदेश, तिलक, मिठाई व ईश्वरीय साहित्य भेंट किया। एसपी कुलदीप सिंह और डीसी मोहम्मद इमरान राजा ने बहनों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें