जींद। सात सितंबर को जींद में होने वाले परिचय सम्मेलन को लेकर अखिल भारतीय अग्रवाल समाज जिला जींद की बैठक प्रधान डॉ. राजकुमार गोयल की अध्यक्षता में हुई। इसमें परिचय सम्मेलन को कामयाब बनाने को लेकर विचार-विमर्श हुआ। इसके साथ साथ परिचय सम्मेलन में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन को लेकर भी मंथन हुआ।
डॉ. राजकुमार गोयल ने कहा कि इस परिचय सम्मेलन में जहां पंजीकरण फॉर्म की हार्ड कॉपी भरकर रजिस्ट्रेशन कराने की सुविधा है, वहीं अब संस्था ने विवाह योग्य प्रत्याशियों को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध कराई है।
इच्छुक अभ्यर्थी अग्रवाल समाज की अधिकृत वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट अग्रवाल समाज डॉट को डॉट इन पर जाकर अपना पंजीकरण आसानी से कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि समाज के युवाओं को डिजिटल माध्यम से जोड़ने का यह प्रयास है ताकि दूर दराज के इच्छुक विवाह योग्य युवक युवतियां भी इस सम्मेलन से जुड़ सकें और उन्हें उत्तम जीवनसाथी चुनने का अवसर मिल सके।
इस ऑनलाइन सुविधा शुरू होने से अब विदेशों में बैठे विवाह योग्य प्रत्याशियों को कोई दिक्कत नहीं आएगी। उनके लिए रजिस्ट्रेशन करवाना अब आसान हो गया है।
इस मौके पर रामधन जैन, सावर गर्ग, पवन बंसल, दीपक गर्ग, मनीष गर्ग, रजत सिंगला, गोपाल जिंदल, राजेश गोयल, बजरंग लाल सिंगला, जयभगवान सिंगला, सतीश कुमार, सुनील गोयल, नरेश अग्रवाल और सुशील सिंगला भी मौजूद रहे।