फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में तिरंगा लहराने बॉक्सर रवाना

Wed, 02 Sep 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
देशभर के बॉक्सर रूस में 3-13 सितंबर तक होने वाली वर्ल्ड जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में तिरंगा लहराने के लिए रवाना हो गए हैं। राजीव गांधी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स से अपने कोच और पदाधिकारियों के साथ कई राज्यों के नौ बॉक्सर रूस के लिए निकले हैं। प्रतियोगिता में सबसे अधिक पांच बॉक्सर हरियाणा के खलेंगे, हालांकि मणिपुर से दो, उत्तराखंड और दिल्ली का एक-एक बॉक्सर भी अपने मुक्के का दम दिखाएगा।
विज्ञापन


रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में 3-13 सितंबर तक वर्ल्ड जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप होनी है। इसके लिए चयनित बॉक्सरों का राजीव गांधी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में कई दिनों से प्रशिक्षण शिविर चल रहा था। मंगलवार को कैंप समाप्त होने के बाद सभी बॉक्सर स्पर्धा में दमखम दिखाने रवाना हो गए। उनके साथ कोच, मैनेजर और डॉक्टरों का दल भी गया है।

ये दिखाएंगे प्रतिभा
इन बॉक्सरों में 46 किग्रा भार वर्ग में मणिपुर से वरुण सिंह, 48 किग्रा में हरियाणा के भिवानी से महेंद्र तंवर, 50 किग्रा में भिवानी से सचिन, 52 किग्रा में मणिपुर से एलेक्सजेंडर, 54 किग्रा में उत्तराखंड से पवन गुररान, 57 किग्रा में हिसार से नवीन बूरा, 60 किग्रा में भिवानी से करण, 66 किग्रा में दिल्ली से गौरव डबास, 75 किग्रा में भिवानी से संदीप घणघस शामिल हैं। इनके साथ अजमेर सिंह, एसआर सिंह और वीके शर्मा रूस गए हैं। मैनेजर और टेकिभनकल ऑब्जर्वर में एमएस ढाका और डॉ. विपिन माधौगढ़िया भी दल के साथ ही रवाना हुए हैं।
विज्ञापन


डॉक्टर भी हरियाणा के चुने गए
प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि वर्ल्ड जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पांच बॉक्सर ही यहां के रहने वाले नहीं हैं, बल्कि देशभर से चुने गये इकलौते डॉक्टर भी हरियाणा के महेंद्रगढ़ के रहने वाले हैं। माधौगढ़ के रहने वाले डॉ. विपिन माधौगढ़िया पीजीआई रोहतक में ऑर्थोपेडिक्स के विशेषज्ञ हैं। डॉ. विपिन को बॉक्सरों के साथ रसिया जाने के लिए चुनकर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें