फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नववर्ष आगमन पर ऑटोमोबाइल में बूम, 7.5 अरब का कारोबार

विज्ञापन
31सीटीके33..जींद रोड ​स्थित कार शोरूम से वाहन खरीदते ग्राहक। स्रोत : संचालक
विज्ञापन
नए वर्ष का इंतजार खत्म हुआ। इसके साथ ही 2024 इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। नए साल के लिए शहर के होटल, रेस्टोरेंट सहित हर गली-मोहल्ले में नववर्ष की उमंग रही। इस वर्ष नववर्ष पर कारें महंगी होंगी, साथ ही बाइक और कॉमर्शियल वाहन के भी दाम में 2 से तीन प्रतिशत तक की वृद्धि तय है।
विज्ञापन

इसी के मद्देनजर सैकड़ों ग्राहकों ने 31 दिसंबर और इससे पहले ही गाड़ी की बुकिंग करा ली। अकेले ऑटोमोबाइल में दिसंबर में 10 प्रतिशत की वृद्धि के साथ जिलेभर में करीब 7.5 अरब का कारोबार हुआ है। इस माह में करीब 1250 कारों की शोरूम में बिक्री हुई है। अकेले 30 और 31 दिसंबर को 100 से ज्यादा कारें बेची गईं। ज्यादातर कारें मध्यम कीमत की बेची गईं। वहीं, दोपहिया वाहनों की खूब बिक्री हुई। खासकर स्कूटी, व इलेक्ट्रिक स्कूटी 2000 से ज्यादा बिकीं। इसके बाद करीब 1200 बाइकें भी बिकी हैं। कार उद्योग में 20 दिसंबर के बाद बूम आया।

तिलियार पर्यटन केंद्र में रही खास रौनक
होटल, रेस्तरां, गार्डन, क्लब न्यू ईयर थीम पार्टी की रौनक रही। 30 फर्स्ट नाइट सेलिब्रेशन के लिए शहर में जगह-जगह आकर्षक लाइटिंग व सजावट नजर आई। यह रौनक शहर के तिलियार पर्यटन केंद्र में खास रही। यहां नया वर्ष विशेष रूप से मनाया गया। घड़ी की टिक-टिक को देखते हुए रात 12 बजते ही फायर वर्क्स, बॉर्नफायर कर 2025 का स्वागत किया। सैकड़ों की संख्या में पर्यटकों ने जमकर नृत्य किया व तरह-तरह के व्यंजनों के भी लुत्फ उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




होटल, बैंक्वेट हॉल सभी फुल हैं। अकेले रोहतक से 10 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ है।

-अनिल बजाज, प्रधान होटल व बैंक्वेट हॉल एसोसिएशन।

कार उद्योग में पिछले वर्ष की तुलना में करीब 10 प्रतिशत की बढ़त है। 20 दिसंबर के बाद बिक्री बढ़ी। 31 दिसंबर तक करीब 1250 कारें बेची गईं हैं।
-देवेंद्र राव, सेल्स एक्यूजिक्यूटिव, ऑटोमोबाइल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें